चेयरमैन द्वारा आयोजित जागरुकता अभियान कार्यक्रम में बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव


फतेहपुर, बाराबंकी। गुरुवार को नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन मो. इरशाद अहमद कमर ने एसआईआर को लेकर जागरुकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज आदि लोग शामिल हुए। इस मौके पर बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि किसी का भी वोट काटने वाला नहीं है जिन लोगों का निधन हो गया है या दो जगह पर वोट है या फिर अपने स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं ऐसी स्थित में ही वोट कटेगा और जिन लोगों का 2003 की वोटर लिस्ट में नाम है या उनके परिवार के सदस्य का नाम है तथा 2025 की लिस्ट में नाम  है।उनका नाम नहीं कटेगा। उन्होने आगे कहा कि जिन लोगों ने अपनी उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर लिया उनका नाम फार्म 6 के जरिए भरेगा और जिन लोगों का नाम 2025 की सूची में नहीं है और उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं वह सब वोट बढ़ाए जाएंगे।किसी भी अफवाह से निश्चिंत रहिए आप अपना फॉर्म से सम्पर्क कर के भर कर जमा जरूर करें।अगर आपको फार्म भरने में कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो चेयरमैन साहब ने ऑफिस खोल रखा है उनसे संपर्क करें आपकी हर समस्या का समाधान होगा। उन्होने यह भी कहा कि मतदाताओं को अगर कोई समस्या है फार्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है तो नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में जा करके उनकी मद्द ले सकते हैं। इससे पूर्व जैसे ही प्रदेश सचिव जागरुकता अभियान कार्यक्रम में चेयरमैन के आवास पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू,नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू,बलराम सिंह,जफरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.