आजमगढ़ 14 दिसंबर महराजगंज विकासखंड के ज्योति ग्लोबल इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में 14 दिसंबर दिन रविवार को दिन में बेल्ट टेस्ट सेरेमनी के दौरान चीफ गेस्ट डॉक्टर टी पांडिया राज (असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज आफ एग्रीकल्चर कोटवा) ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया नियो कराते अकैडमी के आठ बच्चों ने 29 30 नवंबर 2025 को कोलकाता में वर्ल्ड कराटे काउंसिल एम क्यों कुशीन के द्वारा नेशनल चैंपियनशिप, हैंशी शिवाजी गांगुली के नेतृत्व में आयोजित हुआ भारत के अलग-अलग राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । सेंसी कृष्ण कुमार यादव, सेंसी गोपाल मौर्य, सेंसी ईश्वर चंद्र एवं मनोज के कुशल नेतृत्व में नियो कराते एकेडमी के खिलाड़ियों में लगातार 3 वर्षों से गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी आयुष्मान यादव ने इस चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीता,वहीं पर आदित्य दुबे ने एक गोल्ड एक ब्रॉन्ज, अमन यादव एक गोल्ड एक ब्रॉन्ज, पी आधव एक गोल्ड एक बांज,बरखा शर्मा ने एक सिल्वर, उज्जवल सिंह एवं शिवा प्रजापति एक-एक ब्रांच मेडल जीतकर, इन प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराकर प्रदेश, जिला , ब्लॉक एवं माता-पिता को गौरवानवित कर धन्य कर दिया तथा अपने जूनियरों को प्रेरणा देते हुए अगले वर्ष के नेशनल टूर्नामेंट में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रण लिया ।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper