17 को आयेंगी अर्पणा यादव, सुनेंगी समस्याएं,



बाराबंकी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आगामी 17 दिसम्बर को आयेंगी और प्रातः 9ः30 बजे जिला महिला चिकित्सालय उसके बाद जिला महिला बंदीगृह किशोरी सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 12 बजे डीआरडीए सभागार में महिला जनसुनवाई के अवसर पर पीडित महिलाओं की जनसुनवाई की जायेगी। जिन पीडित महिलाओं को अपनी समस्या हो वह दोपहर को डीआरडीए सभागार में आकर अपनी शिकायत रख सकती हैं। उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित महिला जन सुनवाई में उपस्थित होकर उपाध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.