कुलसचिव ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एनईपी के अंतर्गत स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की जारी परीक्षा में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसके तहत कुलसचिव व वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल ने औचक निरीक्षण कर केन्द्र पर संचालित सीसीटीवी कैमरों के संचालन, परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजिका एवं कक्ष निरीक्षकों का सत्यापन किया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति के निर्देश के क्रम में सभी केन्द्रों पर नकल-विहीन परीक्षा एवं पारदर्शिता को अपनाए जाने के लिए विश्वविद्यालय कटिबद्ध है। नकल-विहीन परीक्षा करने के लिए सभी केन्द्रों की सघन रूप से सीसीटीवी मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.