संतकबीरनगर से अजमेर जा रही बस ट्रक से टकराई,


बस्ती : संतकबीरनगर से तीर्थनगरी अजमेर जा रही एक निजी यात्री बस की आज तड़के एक ट्रक से हुई भीषण टक्कर में कम से कम चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कोतवाली बस्ती के बडेवन फोरलेन के पास सोमवार की आधी रात को हुआ ।हादसा सोमवार की आधी रात को हुआ। बस संतकबीरनगर से अजमेर जा रही थी ।दो बस चालक व दो तीर्थयात्री समेत चार की मौत हो गई ।21 लोग घायल हो गए ।जिसमें अधिकांश यात्री तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।मृतकों और घायलों की पहचानहादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कराया।  सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतकों में  अब्दुल्ला पुत्र हसन रजा निवासी कथकपुरवा थाना रूधौली जनपद बस्ती उम्र लगभग 60 वर्ष ,संपर्क न0 BDC कथकपूर्वा शहाबुद्दीन ।मुख्तार अली पुत्र जुम्मन निवासी उच्च गांव जमोहे थाना मुंडेरवा उम्र 75 वर्ष ,संदीप पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी रूधौली थाना रूधौली जनपद बस्ती उम्र 32 वर्ष बस ड्राइवर, शिवराज सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी जसोहन इटावा ट्रक ड्राइवर शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.