दुकानदारों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस,


सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसरांय कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपए के मोबाइल सहित करीब एक लाख रुपए की नगदी पार कर दिया। घटना से कस्बे के दुकानदारों में खौफ पैदा हो गया है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित यादव मार्केट में ग्राम किन्तूर निवासी अजमल अली टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान चलाता है। सोमवार को रात में दुकान बंद कर अजमल एक शादी समारोह में गया था। दुकान में मोबाइल एवं करीब एक लाख रुपए रखे थे। मंगलवार को सुबह आस-पास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखकर इसकी सूचना दुकान मालिक अजमल को दिया। जिसके मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की सूचना बदोसरांय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू किया। दुकान से कुछ दूरी पर एक खेत में मोबाइल का एक खाली डिब्बा मिला,जिसे पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। पीड़ित दुकान मालिक अजमल ने बताया कि दुकान में करीब 15 लाख रुपए के मोबाइल और लगभग एक लाख रुपए नगद रखे थे जो गायब है। वहीं इस घटना से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.