लखनऊ। लखनऊ जनपद के आलमनगर ब्लॉक स्थित बुचड मोहाल आंगनवाड़ी केंद्र पर आज अभिभावक आंगनवाड़ी सम्मेलन (मम्ब्ब्म् दिवस) का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास, स्वाति शुक्ला, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास, तथा श्रीमान श्रेयस, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के अभिभावकों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम में अभिभावक आंगनवाड़ी बैठक, अन्नप्राशन, गोद भराई और बच्चों की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। माननीय मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समुदाय में महिलाओं और बच्चों को पोषण, वृद्धि निगरानी और गतिविधि-आधारित शाला पूर्व शिक्षा जैसी सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को सुपोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।मंत्री महोदया ने अभिभावक सम्मेलनों के माध्यम से बच्चों की पोषण स्थिति और सीखने की क्षमता में सुधार पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी बच्चों को फल वितरित किए गए, जबकि तीन बच्चों को विद्यारम्भ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।माननीय मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और केंद्र पर आने वाली महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं और सुझाव भी सुने। उन्होंने गोद भराई और अन्नप्राशन की औपचारिकताएँ पूरी कराईं।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से अभिभावक आंगनवाड़ी बैठक में नए नवाचार शामिल किए, जिन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदया और वरिष्ठ अधिकारियों ने अभिभावकों, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया, जिसमें बच्चों की गतिविधियों का प्रदर्शन भी सराहा गया।माननीय मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समुदाय के साथ मिलकर बच्चों को पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मौसमानुसार पौष्टिक आहार देना अत्यंत आवश्यक है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper