प्रतिदिन एक क्विंटल खिलाया जा रहा है पक्षियों को दाना,

प्रयागराज। संगम तीरे तंबुओं के शहर की बसावट अब तेज हो चुकी है। विभिन्न संस्थाओं की तरफ से माह भर अन्नक्षेत्र का संचालन जल्द शुरू हो जाएंगे। इसी बीच भूरा मठ स्थित डूंग जी महाराज संस्थान की तरफ से अनोखी पहल शुरू की गई है। विद्यामार्तंड स्वामी अरविंद जी जोशी की तरफ से प्रवासी पक्षियों के लिए अन्नक्षेत्र का संचालन किया जा रहा है। 20 दिसंबर से संत महात्माओं और आमजन के लिए अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू हो जाएगा।

अरविंद स्वामी बताते हैं कि वह प्रतिवर्ष मेला क्षेत्र में अन्नक्षेत्र का संचालन करते हैं। इसके अलावा संत समाज और निराश्रितों को कड़कड़ाती सर्दी में कंबल का वितरण कर हमदर्दी की गर्मी देते हैं। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किया जाता है। 

अरविंद स्वामी ने बताया कि 2026 में माघ मेला क्षेत्र में शिविर के लिए भूमि आवंटित किया जा चुका है। शिविर निर्माण का कार्य भी अब रफ्तार पकड़ चुका है। इसी बीच वह प्रतिदिन नाव पर सवार होकर संगम की लहरों पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाते हैं। वह कहते हैं एक तरह से अन्नक्षेत्र का श्रीगणेश हो चुका है। प्रवासी पक्षियों के लिए वह बाहर से दाना मंगवाए हैं। शिविर का संचालन शुरू होने पर वहां अन्नक्षेत्र का वृहद स्तर पर संचालन किया जाएगा। अरविंद स्वामी बताते हैं कि महाकुंभ के दौरान उन्होंने मासपर्यंत अन्नक्षेत्र का संचालन किया था। वह बताते हैं कि 20 दिसंबर से आमजन के लिए अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.