पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल..



जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी एक  महिला को उसके पति ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। बक्सा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर गौड़ ने अपनी बेटी राजकुमारी गौड़ की शादी तीन दिसम्बर 2024 को क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी करन गौंड पुत्र नगडु गौंड के साथ   किया था।शादी के बाद से ही करन गौंड अपनी पत्नी को मारता पीटता रहता है। रविवार की शाम को वह बिना वजह राजकुमारी को   मारने पीटने लगा।मारपीट में राजकुमारी के शरीर तथा चेहरे पर काफी गम्भीर चोट आयी।उसने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दिया।जिसके बाद  उसके परिवार के लोग थाने आये।उन लोगों ने करन के विरुध्द तहरीर दिया।पुलिस ने तहरीर के बाद कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.