जौनपुर। बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की हत्याओं को रोकने के लिये उचित प्रयास करने हेतु ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को द्वारा जिलाधिकारी को अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद वहां पर अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं की लगभग 88 घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें हजारों लोगों को मौत के घाट उतरा जा चुका है। बांग्लादेश में 1971 जैसे हालत हो गये हैं। हिन्दू मंदिरों को तोड़ने, हिन्दू घरों को जलाने और लूटपाट एवं मारकाट की घटनाएं की जा रही हैं जो धार्मिक भेद भाव का प्रतीक है। सरेआम हिन्दुओं को मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वहां के हिन्दू अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। कार्यवाही करें। अगर ऐसा नही होता है तो आदोंलन संगठन आन्छोलन करेगा।डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह ,प्रभाकर तिवारी ,राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष अहिप,जितेंद्र बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राबद,पवन राय जिला महामंत्री अहिप,सुजीत सिंह,मंजीत चौहान, जयेश सिंह, संतोष सिंह,चंद्रभान सिंह, सुधीर कुमार,रतन सिंह परमार,प्रमोद चौहान,आजाद शुक्ल,शशांक सौरभ, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper