सांता क्लॉज के ड्रेस में दिखे बच्चे..



बाराबंकी। कोठीडीह स्थित फस्ट बेल कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस का पर्व मनाया। छोटे बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस में नजर आए तो उनके आगमन पर खूब जोश से स्वागत किया गया। इस दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए तो बच्चे खुशी से झूम उठे। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने अध्यापकों की ओर से बच्चों को नव वर्ष तथा क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्व में शांति और सद्भाव फैलाने के लिए सभी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दो हजार वर्ष पूर्व भी यीशु का जन्म ऐसे ही अशांत समय में हुआ था, जिसका उद्देश्य मानवता के लिए आशा और शांति का संदेश लाना था। स्कूल में नन्हे बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ती और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्ले ग्रुप के बच्चों ने रंगीन क्राफ्ट पेपर पर अपनी कलात्मक क्षमता को खूबसूरती से उकेरा। इस मौके पर मोहिनी, दीपांजलि, सिमरन, पारुल, रंजना, अनामिका, शिवानी आदि शिक्षिकाएं एवं ईशानी, विराज, प्रखर, अनिका, अलंक्रिता, अद्रिका, सयांशि, सूर्य नारायण आदि बच्चें मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.