जनपद में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ…

लखनऊ  जनपद प्रयागराज में स्वच्छ, हरित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज लीडर रोड डिपो कार्यशाला में आरजी मोविलिटी द्वारा छह इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया गया। इन बसों का संचालन प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या और कानपुर मार्गों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को प्रदूषण रहित, आरामदायक और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ पर्यावरण को होगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें शून्य उत्सर्जन तकनीक पर आधारित हैं, जिससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही, डीजल ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ईंधन लागत में भी बचत होगी।परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन अधिक किफायती और पर्यावरण अनुकूल बनेगा। यह पहल प्रदेश सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों के अनुरूप है। इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन नगरों के बीच आधुनिक और हरित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।इस अवसर पर महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, डीजी आरजी मोविलिटी सेरगई कोलिकोव, आरएम प्रयागराज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.