मंदिर और दुकान में चोरी करने वाले बदमाश को पकड़े..

मेरठ। टीपी नगर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में शातिर चोर हिमांशु थापा को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। उसने टीपी नगर क्षेत्र और सिविल लाइन क्षेत्र में मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी विकास को भी गिरफ्तार किया है।
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा रामलीला मैदान के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को चेकिंग करता देख रामलीला मैदान के पीछे वाले रास्ते से भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो उनमें से एक व्यक्ति ने फायर किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हिमांशु थापा (24) पुत्र पूरण बहादुर थापा निवासी ग्राम कुंडा थाना परतापुर मेरठ के रूप में हुई।
 पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में नारंग स्टील व यश ट्रांसपोर्ट में चोरी की घटनाएं की थीं। एक दिन पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक मंदिर में भी चोरी की थी। उसके कब्जे से 6560 रुपये नगद, एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल हिमांशु को उपचार के लिए प्यारेलाल अस्पताल भिजवाया गया।
उसके साथी विकास उर्फ तातड उर्फ छोटू पुत्र ब्रह्मजीत निवासी बेरीपुरा थाना टीपी नगर मेरठ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के 5455 रुपये नगद, एक एलसीडी टीवी बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.