हिन्दू सम्मेलन में समाज को जागृत करने का आहवान..

 
जौनपुर। नगर के  कृषि भवन के निकट स्थित लोहिया पार्क में   तुलसी दिवस के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर हिंदू समाज को जागृत करने तथा एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि   वैदेही वल्लभ   (अयोध्या) ने अपने उद्बोधन में राम मंदिर के निर्माण को हिंदू समाज के आत्मसम्मान, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है, जिसने सदियों के संघर्ष के बाद हिंदुओं को गौरव की अनुभूति कराई है।  मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक  रमेश  ने कहा हिन्दुओं की एकता और संगठित हिंदुओं के प्रभाव से कई प्रकार के बदलाव समाज में आए जिसमें से एक धारा 370 की समाप्ति को राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल संवैधानिक सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता को सुदृढ करने वाला साहसिक कार्य है। उन्होंने हिंदू समाज से राष्ट्रहित में संगठित रहकर सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया । कार्यक्रम में संयोजक अरुण सिंह, श्रीमती बबिता सिंह   (अध्यक्ष), छब्बू लाल सोनकर  सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विषयों पर चिंतन करने का विषय है,  वक्ताओं ने कहा कि जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। हिंदुओं की एकता ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकती है। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि हिंदू समाज सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।  संचालन डा राजीव   द्वारा किया गया   विभाग के विभाग प्रचारक आदित्य,जिला प्रचारक अमरजीत नगर प्रचारक  मंगलेश्वरम व गण्यमान्य लोग तथा मातृ शक्ति ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.