तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न..


बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल खंड शिक्षा अधिकारी  बंकी चंद्रशेखर यादव के अगुवाई में प्रशिक्षण में कोलोकेटेड 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मिलित किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी कार्यकत्रियों को दिव्यांगता के कारण शीघ्र पहचान, निवारण तथा चिन्हाकन चेकलिस्ट व मूल्यांकन के बारे में बताया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को समावेशी केंद्र बनाने और उसका उपयोग करने पर भी चर्चा की गई। अभिभावक जागरूकता तथा समुदाय के उन्मुखीकरण पर भी जोड़ दिया गया। जिससे शिक्षा के प्रारंभ से ही विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्रशेखर यादव द्वारा सभी कार्यकत्रियों को उनके दायित्व व अधिकारों के बारे में बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भ दाता के रूप में विशेष शिक्षक नीरज मिश्रा, राज नरायण, निर्मल कुमार, कीर्ति श्रीवास्तव ने अपना योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.