पी आर ओ रंजन सिन्हा भी किये गये सम्मानित..


अयोध्या। अयोध्या सिने अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भोजपुरी सिनेमा के सितारों और सृजनकर्ताओं के लिए यादगार साबित हुआ। समारोह में उत्कृष्ट अभिनय और रचनात्मक योगदान के लिए कई नामचीन कलाकारों व फिल्मकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित पुरस्कार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में रानी चटर्जी को चुना गया। दोनों कलाकारों के नाम की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। इनके साथ ही भोजपुरी सिनेमा के सशक्त स्तंभ माने जाने वाले निर्माता अभय सिन्हा, चर्चित वितरक निशांत उज्ज्वल और पीआरओ रंजन सिन्हा को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रचनात्मक श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार रजनीश मिश्रा को प्रदान किया गया। संगीत और अभिनय के क्षेत्र में पवन सिंह ने दोहरी उपलब्धि हासिल कीकृउन्हें सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) के रूप में “कौन ठगवा नगरिया” और सर्वश्रेष्ठ नायक के रूप में “बजरंगी” के लिए सम्मान मिला। वहीं निरहुआ और अंजना सिंह को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड से नवाज़ा गया। डेब्यू कैटेगरी में फिल्म “जय हो छठी मैया” ने खास पहचान बनाई। डेब्यू डीओपी का पुरस्कार राहुल चौधरी, डेब्यू डायरेक्टर का चिराग जी, डेब्यू एक्टर के रूप में विष्णु मौर्य और अंजलि चौहान, तथा डेब्यू फिल्म का सम्मान विद्या मौर्या को मिला। कुल मिलाकर, अयोध्या सिने अवार्ड 2025 ने भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभा, विविधता और निरंतर उन्नति को मंच प्रदान करते हुए उद्योग के भविष्य के प्रति आशा को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.