व्यापारियों की एकता और अधिकारों का संकल्प दोहराया गया

लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन गुरुवार को रामलीला ग्राउंड, ऐशबाग में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में व्यापारियों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कुशलतापूर्वक निभाई।कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंक गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित सभी व्यापारियों का गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर आगंतुक व्यापारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे आयोजन में आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण बना रहा।इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, अनुराग मिश्र और उमेश शर्मा द्वारा लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक बनवारी लाल कंछल सहित संरक्षकगण हरिश्चंद्र अग्रवाल, सुधीर शंकर हलवाशिया, वासुदेव चावला, डॉ. जगदीश अग्रवाल, राजेश बत्रा, गणेश बंसल, विजय छाबड़ा, मदन गोपाल गुप्ता, सुरेश कंछल, गोपाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं अन्य संरक्षक सदस्यों को अंगवस्त्र और भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल को भी अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।अपने संबोधन में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सदन को अवगत कराया कि लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव आगामी माह में प्रस्तावित हैं और उनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है और आने वाले समय में मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों का एक सशक्त परिवार है, जो हर संघर्ष और हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यापारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और आगामी चुनाव संगठन को और अधिक लोकतांत्रिक एवं सशक्त स्वरूप प्रदान करेंगे।कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, उमेश शर्मा और अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करेगा।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन की एकता को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन में राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, अभिषेक खरे, सतीश अग्रवाल, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र सिंह दुआ, रामकुमार वर्मा, उत्तम कपूर, देव कुमार शुक्ला, अरुण अवस्थी, नीरज जौहर, अजय कुमार पिपलानी, सुरेश कुमार, केदार बाजपेई, रविंद्र गुप्ता, श्याम कृष्णानी, विनोद माहेश्वरी, आरिफ खान, इरफान अंसारी, परवेज, नितिन जैन, अभिषेक कुमार, लोकराम अग्रवाल, मनोज हवेलिया, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ अग्रवाल, सौरभ शर्मा, दीपक सहगल, गौतम आहूजा, सचिन रस्तोगी, विनय शुक्ला, अजय गुप्ता, सुमेश मिश्र, साकेत शर्मा, तौहीद सिद्दीकी, नजमी, अचल मल्होत्रा, नीरज गुप्ता, कुश मिश्र, लल्लन यादव, सुधीर कुमार, अभिषेक यादव, सचिन कंछल, सुशील तिवारी, धीरेंद्र सोनी, सतीश चंद्र मिश्र, निलेश अग्रवाल, विनय गुप्ता, विजय निवार्ण, जे.एस. सेठी, जितेंद्र प्रसाद कनोजिया, सुरेश कुमारी, प्रमोद अवस्थी, एम.के. शुक्ला, संजीव झींगारन, राजदीप छाबड़ा, रंजीत गुप्ता, दीपक बाजपेई, राजकुमार अग्रवाल, कौशल मिश्र, ऋतुराज रस्तोगी, अमित अग्रवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, अखिलेश अवस्थी, अमित मिश्रा, मिन्हाज, सुरेंद्र शुक्ला, आयुष अरोड़ा, अजय तिक्खा, प्रहलाद राजपूत, अनुराग साहू सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.