मेरठ। थाना दौराला पुलिस ने मोबाइल टावरों में बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त उपकरण सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। ध्रुव कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार नि0 परिवहनपुरम रुडकी रोड ने तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा थाना दौराला क्षेत्र में तुलसी रिजार्ट के पीछे व सरदार वल्लभ भाई कृषि यूनिवर्सिटी के पास स्थित इण्डस कंपनी के टावरों से बैटरी और कीमती उपकरणों की चोरी की गई है। इस सम्बन्ध में थाना दौराला पर मु0अ0सं0 417/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
देर रात थाना दौराला पुलिस ने मौ0 इरशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लक्कीपुरा कालोनी थाना लिसाडी गेट और इरफान मलिक पुत्र सगीर निवासी समरगार्डन थाना लिसाडी गेट को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मुकदमा में चोरी गये माल एक SFP व कुल 1230/- रुपये व एक कटर व एक लोहे की रॉड बरामद की गयी । गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में भी मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण और बैटरी चोरी की घटना स्वीकार की है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper