भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला…


नईदिल्ली, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में लाया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.
इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा है. गिल के पास जहां बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है, तो वहीं न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में 7 वनडे सीरीज खेली है और सातों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने 300 रनों का विशाल लक्ष्य चेस करके 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 284 रनों को चेस करके सात विकेट से जीत दर्ज की. जिसकी वजह से सीरीज एक-एक से बराबर हो गई.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.