कुशीनगर में विशेष बूथ दिवस का किया गया आयोजन

कुशीनगर, जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में 18 जनवरी दिन रविवार को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं को आवश्यक सेवाएँ प्रदान की।

विशेष बूथ दिवस के दौरान समस्त द्वारा मतदाता सूची आलेख प्रकाशन का पाठन को पढ़कर सुनाना गया। मतदाताओं को प्रारूप सूची में अपने नाम खोजने में सहायता, नाम, आयु, पता, फोटो आदि में संशोधन हेतु सुझाव लेना, फॉर्म-6, नए मतदाता पंजीकरण से संबंधित मार्गदर्शन किया गया। विशेष बूथ दिवस के आयोजन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रमुख बूथ सरपतही खुर्द 137, 138, खड्डा बुजुर्ग 188, 189, 190, बूथ पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की। फॉर्म-6 भरने की स्थिति एवं प्रक्रिया, फॉर्म-6 में आधार की वैधता से संबंधित स्पष्टता, आलेख प्रकाशन मतदाता सूची में धुंधली फोटो के सुधार की प्रक्रिया एव प्रगति, मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर यह पुष्टि कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है या नही, की जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने कहा कि अनमैपेड इलोटरेस को दिए जा रहे नोटिस, नोटिस वितरण की स्थिति, नोटिस प्राप्ति रसीद बीएलओ ऐप पर समय से अपलोड होना है। उन्होंने मतदाता सुविधा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस विशेष बूथ दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.