विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं : अजय कुमार


मिल्कीपुर-अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में हुई इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिपाठी ने शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से संपर्क साधने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण लक्ष्य ऐप पर शिक्षकों से निपुण लक्ष्य आकलन का अधिक से अधिक अभ्यास कराने पर भी बल दिया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा के टीएलएम कॉर्नर का निरीक्षण किया और उससे जुड़ी विषयगत जानकारी लेते हुए विभिन्न मॉडलों और नवाचारों की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। बैठक को एआरपी गणित करुणेश सिंह, नोडल शिक्षक अजय गुप्ता, पूर्व एआरपी अनिल सिंह, शिक्षक संकुल सरोज बिंद, शची पूर्णा सिंह, विजय कुमार यादव और निवेदिता उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन खेल अनुदेशक वकार अहमद ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर शशि भूषण पांडेय, अभिषेक मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, प्रतिमा रानी श्रीवास्तव, कुमारी छाया, दिनेश वर्मा, बेनजीर बेगम, ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद सरवर, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, ध्रुव कुमार, इम्तियाज अहमद, डॉ धीरज, विनय कुमार,  प्रीतू कुशवाहा, ममता यादव, उर्मिला यादव, पिंकी जायसवाल, रागिनी सिंह, प्रतीक्षा यादव, मीरा, पूजा यादव, उषा यादव, ललिता कुमारी, राज कुमार और बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.