समस्याओं को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक


बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठता निर्धारण, विद्यालयों में एमडीएम कन्वर्जन कास्ट की समय पर उपलब्धता, विद्यालयों में अख़बार क्रय किए जाने हेतु दिशा-निर्देश, अवशेष चयन वेतनमान, 20 प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति के संबंध में विभागीय तैयारियाँ, समय पर मातृत्व अवकाश एवं पाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति, तथा इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रकरण में न्यायालय जा रहे शिक्षकों के लिए विभागीय पक्ष जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीर चर्चा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दरियाबाद सुनील त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर दिलीप तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.