उद्यान ने औद्यानिक कार्यक्रमों का किया निरीक्षण


जौनपुरं निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम द्वारा   शीतगृह सहित अन्य औद्यानिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा को आवश्यक निर्देश दिये गये।श्री राम द्वारा गुप्ता शीतालय तथा सिंह कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर आलू निकासी एवं आगामी भंडारण के विषय में की जा रही तैयारियों को परखा। शीतगृह मालिक द्वारा बताया गया कि शीतगृह आधा ही भर पाता है, तो निदेशक उद्यान ने उन्हें मल्टी कमोडिटी चौम्बर की तरफ रुख करने की सलाह दी।कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्शा में स्थापित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण कर कहा कि अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर हाईटेक नर्सरी में उत्पादित पौधों की बिक्री की जाए। इसके साथ ही श्पर ड्रॉप मोर क्रॉपश् योजनान्तर्गत मुरादपुर कोटिला में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया।लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क का निरीक्षण कर वहाँ की साफ-सफाई व गुलाब बाड़ी से प्रभावित हुए एवं पार्क से होने वाले राजस्व की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.