प्रयागराज। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच एवं शिक्षा रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधार्थियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं चिंतकों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्घाटन भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. प्रमोद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इसके उद्देश्यों एवं समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वे सामाजिक न्याय और समरसता के सच्चे प्रतीक थे।
अकादमिक सत्र की अध्यक्षता सामाजिक कार्य विषय के प्रख्यात विद्वान एवं राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ विश्वविद्यालय के डीन ऑफ आर्ट्स प्रोफेसर विवेक कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल राजनेता नहीं, बल्कि कर्मयोगी थे, जिन्होंने मूल्यों और सामाजिक न्याय के साथ राजनीति की नई दिशा दी।
इस अवसर पर सामाजिक चिंतक चन्द्र पाल सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक विश्वकर्मा, गुरु प्रसाद मदन, सरिता पाण्डेय एवं डॉ. मनीषा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। और अध्यक्षता प्रोफेसर हर्ष कुमार ने की।
सम्मेलन में डॉ. दशरथ कुमार शर्मा, शिव राम शर्मा, डॉ. अवनीश शर्मा, सुरेश यादव, घनश्याम शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, विमल कुमार, ज्योति मिश्रा एवं अनुज अग्रहरि सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper