त्तर प्रदेश में 103 सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


लखनऊ: समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश भर में संचालित 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस वर्ष कक्षा 6, 7, 8 और 9 की खाली सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक संबंधित विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नजदीकी जिला समाज कार्यालय या विद्यालय से सहायता भी प्राप्त की जा सकती है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, कक्षा 6 से 9 के लिए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को होगा और परिणाम 23 मार्च को घोषित किया जाएगा।प्रवेश के लिए पात्रता शर्तों के अनुसार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए और उनके परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 56,460 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में 60 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगी।सर्वोदय विद्यालयों से निकले विद्यार्थी शिक्षा, खेल और विभिन्न प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इन 103 विद्यालयों में छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम की सुविधा प्रदान की जा रही है।यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा और अवसरों के समान अवसर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.