संजीव साहू बनाये गये जिलाध्यक्ष…

 जौनपुर। नगर के जोगियापुर में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों की आम बैठक बुलाकर जिला कमेटी का घोषणा की गयी। सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष के रूप में संजीव साहू को मनोनीत किया गया।  जिला महामंत्री शशि श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सोनकर, जिला मंत्री गगन जायसवाल का मनोनयन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज आप सभी का मनोनयन करते हुये हर्ष हो रहा है कि जो लोग व्यापारी हितों हेतु संघर्ष में सदैव शामिल रहे, उनका पदों पर आसीन करना फक्र की बात है। यह जो पद आप सभी को दिये गये हैं, वह कांटो भरा तक है। आये दिन व्यापारिक समस्याएं आती रहती हैं जिसके लिये आप सभी को उनके हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना पडेगा। दृढ संकल्प इस बात का आप सभी को लेना है कि व्यापारी हित सर्वोपरि है और रहेगा।  प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक ने कहा कि हमारा व्यापार मण्डल हमारे हमेशा संघर्षों की कहानी लिखता रहा है।   प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, प्रदेश मंत्री सुनील चौरसिया, राजेश यादव, गणेश साहू, सुभाष गुप्ता, मनोज जायसवाल, रतन जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.