अयोध्या।डॉक्टर अमित कुमार सौरभ को देश के जाने-माने संस्थान इंडियन काउंसिल आफ सोशल साइंस रिसर्च आईसीएसएसआर (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद) नई दिल्ली द्वारा सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फेलोशिप प्रदान की गई । इस संस्थान की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1969 में की गई थी। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना तथा उसे वित्त पोषित (फंडिंग) करना है। यह संस्थान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन) के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज, मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन आईआईटी बॉम्बे से एम.फिल.और पी.एच.डी. जैसी उच्च उपाधियों के पश्चात दो पुस्तकों के प्रकाशन और लगभग आधा दर्जन रिसर्च पेपर्स के प्रकाशन के बाद आईसीएसएसआर द्वारा प्रदान की गई यह फेलोशिप उनके एकेडमिक कैरियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ अमित कुमार सौरभ के समाजसेवी आरजे यादव बीएसएनएल विभाग से आफिस सुपरिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त है। 90 के दशक में आरजे यादव जननायक कांसीराम के संपर्क में आकर बामसेफ से जुड़े और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे। बाद में ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष बने और नौकरी के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा का लंबा सफर तय किए। सेवानिवृत्त के बाद समाजसेवी आरजे यादव स्वाभिमान संस्थान के नाम से सामाजिक संगठन बनाकर समाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करते है। वर्तमान में अखण्ड नगर ब्लाक के चमरूपुर में निशुल्क सौरभ कोचिंग सेंटर का संचालन करके क्षेत्र में शिक्षा की अमिट ज्योति जला रहे है। डॉ अमित की माता श्रीमती कुशुमावती कुशल ग्रहणी है एवं पत्नी श्रीमती नेहा यादव भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper