कांग्रेस नेताओं ने हुसैनगंज थाने में दी तहरीर…


लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक तस्वीर प्रसारित किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि भाजपा नेता राजेश्वर सिंह समर्थक मनीष शुक्ला द्वारा फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अशोभनीय तस्वीर साझा की गई, जिसे कांग्रेस ने दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय कृत्य बताया है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह ‘बबलू’ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस नेता शैलेन्द्र दीक्षित सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ थाना हुसैनगंज पहुंचकर आरोपी मनीष शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु तहरीर दी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि भाजपा समर्थकों द्वारा लगातार कांग्रेस नेतृत्व की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान, अशोभनीय चित्रण और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की ओछी और नकारात्मक राजनीति करने का साहस न कर सके। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और कानून के शासन में विश्वास करती है तथा इस तरह के कृत्यों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.