योगी सरकार का बजट प्रदेश को देगा नई रफ्तार: अमर नाथ मिश्र

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकास की नई रफ्तार देने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि और योजनाबद्ध कार्यशैली का सकारात्मक प्रभाव अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।अमर नाथ मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की तीसरी सबसे बड़ी और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने का जो लक्ष्य तय किया गया है, वह केवल घोषणा नहीं बल्कि ठोस रणनीति और योजनाओं के माध्यम से साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार, उद्योग, बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने के लिए बजट में किए गए प्रावधान प्रदेश के समग्र विकास को गति देंगे।उन्होंने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई को प्रोत्साहन और डिजिटल व्यवस्थाओं के विस्तार ने व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती दी है। यही कारण है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट रोजगार सृजन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और व्यापारिक वातावरण को और अधिक अनुकूल बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार द्वारा व्यापार हितैषी नीतियों से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.