महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि यह घटना 9 फरवरी को तब हुई थी, जब गांव के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में कुमारगंज पुलिस का कहना है कि पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज किया जाता है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला ने आज शाम को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति परदेश में रहता है और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली घर पर रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इन बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.