मोरक्को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में समुद्री जैव विविधता की सुरक्षा के लिए पहली संधि को अनुमोदित करने वाला 60वां देश बन गया। यह संधि अगले साल की शुरुआत से लागू होगी।
संधि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए पहला कानूनी ढांचा है, जो उन जल क्षेत्रों पर लागू होती है, जो किसी एक देश के अधिकार क्षेत्र के बाहर हैं। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र महासागर का लगभग दो-तिहाई और पृथ्वी की सतह का लगभग आधा हिस्सा है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper