उत्तर प्रदेश पर्व- हमारी संस्कृति, हमारी पहचान


जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को विश्व पटल पर अंकित करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के समन्वय से संस्कृति उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाना है। प्रमुख आकर्षण- शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य की समृद्धि विधाएं, लोक संगीत एवं लोकनाट्य, आपके आंचल की पारंपरिक कलाओं का सम्मान।  मंच और पहचान- कलाकारों को योग्यता अनुसार उचित मंच और सम्मान। परंपरा का संरक्षण- लुप्त होती विधाओं और संगीत विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास। अपनी कला  प्रतिभा को नेपथ्य से बाहर लाएं और प्रदेश का मान बढ़ाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.