घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार..



लखनऊ, थाना आशियाना पुलिस ने एक घर में चोरी की घटना के आरोप में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, 5,000 रुपये नकद और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को एक वादी ने थाना हाजा में प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि उसके घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 458/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत मामला दर्ज किया गया।29 दिसंबर को थाना आशियाना पुलिस टीम घटना स्थल पर सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शनि कुमार उर्फ शनि बंजारा (26 वर्ष) और लकी रैदास (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल देवीखेड़ा से इको गार्डेन की तरफ जाने वाली सड़क पर बरामद हुआ। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 4,00,000 रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्तों में शनि कुमार उर्फ शनि बंजारा, पुत्र स्व. निवाले बंजारा, निवासी घसियारी मोहल्ला, बिजनौर बाजार, थाना बिजनौर, लखनऊ शामिल हैं। उनका स्थायी पता सेमरा कल्वना, घूरपुर, थाना घूरपुर, यमुनानगर, प्रयागराज है। वहीं लकी रैदास, पुत्र बेगू, निवासी घसियारी मोहल्ला, बिजनौर बाजार, थाना बिजनौर, लखनऊ है।अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल में एक मोटरसाइकिल पैसन प्रो संख्या UP32KQ6171, पीली धातु के चार अंगूठी, एक हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टप्स, दो लाकेट, दो मंगलसूत्र लाकेट, सफेद धातु की आठ बिछिया, एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी बच्चों की पायजेब, तीन जोड़ी बच्चों के हाथ के कंगन, एक बच्चे का कमरबंद, दो पंचफूल, दो अंगूठी और तीन पायल शामिल हैं।अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी किए। शनि कुमार उर्फ शनि बंजारा के खिलाफ पहले भी मु0अ0सं0 154/2019 धारा 307 भादवि, थाना बारा, प्रयागराज और मु0अ0सं0 001/2020 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, बारा, प्रयागराज में मामला दर्ज है। अन्य अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों एवं जनपदों से जुटाई जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में आठ पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने मामले की पूरी जांच और गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पूर्ण पालन किया गया।यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है और लखनऊ पुलिस की अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.