उत्तर प्रदेश दिवस 2026: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर गीत, संगीत और लोक कलाओं की समृद्ध प्रस्तुति

लखनऊ, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर प्रदेश की विकास यात्रा के साथ-साथ गीत, संगीत और लोक कला की विविध प्रस्तुतियों की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए संस्कृति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आयोजन में गांव से लेकर मण्डल स्तर तक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयनित कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेश की प्राचीन और आधुनिक लोक कलाओं, शास्त्रीय वाद्ययंत्रों और नाट्य परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “हमारी संस्कृति-हमारी पहचान” (संस्कृति उत्सव 2025-26) के चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंच प्रदान किया जा रहा है। इस बहुस्तरीय आयोजन में 14-25 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और युवा कलाकार गायन, वादन, शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, लोकनाट्य, सुगम संगीत, जनजातीय व लोक वाद्ययंत्र और काव्य पाठ जैसी विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतिभागियों को 24 से 26 जनवरी 2026 के बीच लखनऊ के प्रेरणा स्थल में सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि नवोदित प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संस्कृति विभाग द्वारा यह प्रयास नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.