उत्तर प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन..

 लखनऊ। योगी सरकार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर को पूरे प्रदेश में गरिमा, श्रद्धा और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने जा रही है। इस अवसर पर लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काव्य पाठ के साथ-साथ लोक और शास्त्रीय संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इन आयोजनों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा, उनके आदर्श और उनके द्वारा निभाए गए सार्वजनिक दायित्वों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रवाद, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार उनकी विचारधारा को शिक्षा, संस्कृति और जनसहभागिता के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.