उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष का जन्मदिन मना…

सुल्तानपुर।संगठन के नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष के आवास लंभुआ पहुंचकर उनके 74वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पहुंच कर केक काटकर अंगवस्त्र प्रदान कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की मंगल कामना की।

विजय प्रताप सिंह पिछले 45 वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर (कंछल गुट) के रूप में व्यापारी समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे है।उनको उनकी साफ सुथरी छवि निर्भीकता व ईमानदारी के लिए पहचाना जाता है इसी छवि को देखते हुए पिछले दिनों उन्हें   

अंतरराष्ट्रीय  मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था उन्हें दिल्ली में हुए अधिवेशन में बुलाकर नेशनल एंटी करप्शन कमीशन यूपी चेयरमैन की घोषणा के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावतजी द्वारा उन्हें मंच से “पृथ्वी रत्न” की उपाधि से अलंकृत किया गया था।

नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सदैव स्वस्थ दीर्घायु रहें और अभिभावक और संरक्षक के रूप में आपका मार्गदर्शन सदैव हम सभी को प्राप्त होता रहे।

शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में एजाज अहमद वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, कृष्ण चंद्र बरनवाल जिलामहामंत्री,जुबैर अहमद जिला मीडिया प्रभारी,डॉ के पी सिंह जिला उपाध्यक्ष,बृजेश वर्मा जिला युवाध्यक्ष,राम तीरथ सोनी जिलामंत्री,बद्री विशाल बरनवाल, फरहान अहमद जिला महामंत्री, अफ़्तार अहमद जावेद अहमद नगर मीडिया प्रभारी आदि पचासों की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.