अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अरुणिमा सिन्हा स्टूडेंट एमेनिटी सेंटर में भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग 2025दृ26 का भव्य आयोजन किक बॉक्सिंग संघ, अयोध्या एवं क्रीड़ा विभाग आवासीय परिसर अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, कौशाम्बी, गोरखपुर, सीतापुर सहित विभिन्न जिलों से आयी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव विनय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष क्रीड़ा परिषद प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक,मुख्य कुलानुशासक प्रो.एस.एस.मिश्र, अवध विश्वविद्यालय,एवं प्रो. आशीष प्रताप सिंह ,क्रीड़ा सचिव,अवध विश्वविद्यालय रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि बालिकाओं के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रो . नीलम पाठक ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सदैव खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस लीग को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर किक बॉक्सिंग संघ, अयोध्या के अध्यक्ष डॉ. अनुराग पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग का उद्देश्य प्रतिभावान बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। वहीं संघ के सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क रखी गई, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इसमें प्रतिभाग कर सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का संचालन किक बॉक्सिंग संघ, अयोध्या के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत अयोध्या किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ.अनुराग पाण्डेय, क्रीड़ा सचिव प्रो. सुरेन्द्र मिश्र एवं संघ के सचिव हरिओम शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
प्रतियोगिता में तनिष्का मिश्रा, तनिष्का सिंह, अनिका आनंद, अग्रिमा पटेल, आरोही सी. सिंह, अनुष्का रतन, अनामिका, अविका सिंह, मानसी यादव, प्रिया रावत, विधि यादव, आर्चिता पंडित, आराना सिंह, अनिका अजय, अनिका चौधरी, श्रेयांशी सिंह, आराध्या सिंह, दिव्यांका श्रीवास्तव, नव्या, साक्षी सोनी एवं प्रिया रावत सहित अनेक प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रो.शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ.मनीष सिंह, डॉ.अर्जुन सिंह, डॉ.त्रिलोकी यादव, डॉ . मोहिनी पाण्डेय,मो.अजहर खान, कोच रविशंकर, चंदन कुमार, विकास यादव, प्रशांत विक्रम, आदित्य पांडे ,आदित्य रावत, दिव्यांश, आनन्द मौर्या सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहें।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper