जिले के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता…

 
जौनपुर। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जौनपुर के दो होनहार खिलाडियों, विवेक सिंह ‘मोनू’ और नारायण सेठ ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद समेत पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े संघर्ष और रोमांचक मुकाबलों के बीच जौनपुर के जांबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा।  ताड़तला निवासी श्री रामाशंकर सेठ के पुत्र नारायण सेठ ने 64 किलो भार वर्ग में हरियाणा के कड़े प्रतिद्वंद्वी को तकनीकी कौशल और फूर्ती से मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विवेक सिंह (मोनू) का   जौनपुर नगर के काली कुत्ती (परमानतपुर) निवासी   मनोज कुमार सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने फाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।   विजयी खिलाड़ियों को   उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इवेंट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष लवली रमेश धमीजा ने स्वयं विवेक और नारायण को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.