लखनऊ, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में कनक सिटी क्रिकेट ग्राउंड के पास सड़क किनारे एक पेड़ से युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जन सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रारम्भिक तौर पर पहचान न होने पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शिनाख्त कराई गई, जिसके आधार पर मृतक की पहचान कुलदीप मिश्रा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बनिया मऊ, थाना मछरेटा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार कुलदीप ठाकुरगंज क्षेत्र के जयराम नगर में अपने जीजा के मकान में रहकर एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper