अयोध्या।स्वर्गीय डॉ. राम प्रसाद गुप्त की स्मृति में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का प्रथम दिन 16 जनवरी को राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या धाम में आयोजित होगा, जबकि दूसरे दिन 17 जनवरी (शनिवार) को जिला चिकित्सालय, अयोध्या में सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गुप्त ने बताया कि जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 15 में आयोजित होने वाले इस शिविर में हृदय रोगों की जांच के साथ-साथ आधुनिक पद्धति से दर्द का संपूर्ण इलाज किया जाएगा। शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जांच की जाएगी।शिविर का उद्घाटन अयोध्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश सिंह एवं एमएस डॉ. अजय चौधरी द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper