अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के नन्हे मुन्ने बच्चे कब बुलबुल के तृतीय चरण / स्वर्ण पंख प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग गतिविधियों से प्रशिक्षित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद के आदेशानुसार गत वर्ष संपन्न हुए शिविर में आहर्य 303 बच्चों को इस वर्ष तृतीय चरण /स्वर्ण पंख का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रार्थना,कब बुलबुल ग्रीटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, पर्यावरण, सड़क के नियम, प्रदान किया जा रहा है । लीडर ट्रेनर जिला स्काउट मास्टर अनूप मल्होत्रा व जिला गाइड कैप्टन निधि महिंद्रा के निर्देशन में जनपद के अमानीगंज बीकापुर हैरिंग्टनगंज, मया, मसौधा,मिल्कीपुर, मवई,रुदौली सोहावल,पूरा,मया आदि विकासखण्डों में यह प्रशिक्षण कक्षा चार के बच्चों को आगामी तीन दिवसों तक प्रदान किया जाएगा। जिसमें आहर्ता प्राप्त कब बुलबुल अगले चरण में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण के आयोजन पर सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कमलेश द्विवेदी, प्रदेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी एवं रविंदर कौर सोखी ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper