न्यूयॉर्क में बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया, जिससे इमारत का एक कोना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। शहर के अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसके पास इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

विभाग ने कहा कि वह ब्रोंक्स की 20 मंजिला इमारत में गैस विस्फोट की सूचना पर कार्रवाई कर रहा था, जिससे एक चिमनी शाफ्ट ढह गया। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में एक ऊंची इमारत दिखाई दे रही है जिसका एक कोना भूतल से छत तक ढह गया है।

आस-पास के लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में सुबह लगभग 8:10 बजेइस इमारत के ढहने के कुछ ही पल बाद ब्लॉक के ऊपर धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह इमारत एक सार्वजनिक आवासीय क्षेत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.