प्रयागराज को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए दिया ज्ञापन 

प्रयागराज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महानगर प्रयागराज के प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल जी की अध्यक्षता मे आज सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग एवम् उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के संरक्षक बाबूराम अग्रवाल बब्बू भैया, आगरा महानगर के उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल का शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया एवम प्रयागराज को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को देने के लिए ज्ञापन दिया।

महानगर अध्यक्ष ने इस विषय पर चिंता जताई कि जिस प्रकार से काशी विश्वनाथ मंदिर के बनने के पश्चात एवम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के पश्चात पर्यटन भारी बढ़ोतरी हुई है साथ ही वहां पर श्रद्धालुओं की भी संख्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है परंतु उसकी अपेक्षा में प्रयागराज बहुत ही काम श्रद्धालु आप आ रहे हैं। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज विश्व स्तर पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान रखने वाला शहर है। माघ मेले में लाखों श्रद्धालु संगम स्नान हेतु प्रयागराज आते हैं, लेकिन अधिकांश श्रद्धालु स्नान के तुरंत बाद वापस लौट जाते हैं या अयोध्या एवं वाराणसी की ओर चले जाते हैं। इसी कारण माघ मेले जैसे बड़े अवसर पर भी प्रयागराज के होटल अपेक्षाकृत खाली रहते हैं और पर्यटन आधारित व्यवसायों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।

व्यापार मंडल ने कहा कि संगम के अलावा प्रयागराज में अनेक धार्मिक, ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल हैं, जिनकी मजबूत ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटक कम से कम 2 दिन प्रयागराज में रुककर शहर के अन्य स्थलों का भी भ्रमण करें। 

बैठक में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, राजकुमार केसरवानी (जिला अध्यक्ष), अभिषेक केसरवानी (महामंत्री), पीयूष पांडेय (महामंत्री), रजनीश राजपूत, रोशनी अग्रवाल (महिला जिला अध्यक्ष), मनोरमा गोस्वामी (महिला महानगर अध्यक्ष), अधिवक्ता मनोज गोस्वामी, हर्ष जयसवाल, नवीन सिंह, विकास वैश्य, रानू अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.