फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष सम्मांनित..

प्रयागराज। त्रिपुरा के उमाकान्ता मिनी स्टेडियम, अगरतला में आयोजित हुई  संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता  के समापन समारोह में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक डॉ० इंद्रनील घोष को त्रिपुरा फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजीव पॉल ने सम्मांनित किया I संतोष ट्रॉफी के ग्रुप डी मे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं मेजबान त्रिपुरा ने जोर आजमाइश किया था जिसमे नागालैंड विजेता होकर फ़ाइनल राउंड में क्वालीफाई किया I  फ़ाइनल राउंड के मैच जनवरी 2026 में असम में खेला जायेगा।

इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ शैलेश वर्मा, डॉ सर्वेश गुप्ता, सुप्रतीक चटर्जी, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.