बड़ा हादसा : चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन…


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक भीषण रेल हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक निर्माणाधीन परियोजना की क्रेन चलती ट्रेन के एक डिब्बे पर गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई।
एजेंसी के अनुसार, बैंकॉक से उत्तर-पूर्वी थाईलैंड जा रही यह ट्रेन नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हादसे का शिकार हुई। यह इलाका बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत की ओर जा रही थी। नाखोन रत्चासिमा के स्थानीय पुलिस प्रमुख थचापोन चिन्नावोंग ने बताया कि हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम के दौरान एक क्रेन अचानक गिर गई और गुजरती ट्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें कुछ देर के लिए आग भी लग गई। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.