अयोध्या। दि आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित अयोध्या जनपद के जमथरा घाट स्थित अयोध्या बाल संस्कार केंद्र में द कैम्ब्रियन स्कूल के तत्वावधान में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों को सीबीएससी बोर्ड की पुस्तकें स्कूल की ओर से 40 बच्चों को प्रदान की गईं।कार्यक्रम में द कैम्ब्रियन स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. जयंत चौधरी, पीजीटी गणित शिशिर दुबे, टीजीटी गणित ऋषभ पटेल एवं विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की खास बात रही की स्कूल की तरफ़ से बच्चे भी शामिल हुए। संस्था की ओर से पवन पटेल, राजू यादव, शीतला प्रसाद वर्मा, इति सोनकर, नीलम श्रीवास्तव एवं काजल सागर की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि शीतला प्रसाद वर्मा ने द कैम्ब्रियन स्कूल के प्रबंधन एवं शिक्षकों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. जयंत चौधरी ने कहा कि केवल फोटो खिंचवाना या पुस्तकों का वितरण करना ही हमारा कर्तव्य नहीं है। बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में हम निरंतर बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से केंद्र की संचालिका इति सोनकर ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper