बॉक्स ऑफिस: बॉर्डर-2 ने पार किया 70 करोड़ आंकड़ा


सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई. अनुराग सिंह की निर्देशित, यह फिल्म भारत की सशस्त्र सेनाओं के असली ऑपरेशन्स पर आधारित है. यह फिल्म जबरदस्त फ्रंटलाइन एक्शन और जवानों के बलिदान को दिखाती है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. वहीं, शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन इसके कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई. ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन भी बॉर्डर 2, सुल्तान को चारों खाने चित कर दिया.
बॉर्डर 2 में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में नजर आए हैं, जो सैनिकों का नेतृत्व करते हैं. उनका अभिनय पिछली फिल्म की याद दिलाता है. दिलजीत दोसांझ ने फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है, जबकि अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ नोरोन्हा का किरदार निभाया है. इनकी मौजूदगी एयर फोर्स और नेवी को जमीनी लड़ाई से जोड़ती है.
वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है, जो एक बड़े युद्ध वाले रोल में नजर आए हैं. दिलचस्प बात यह है कि बॉर्डर 2 को अच्छे रिव्यू मिले हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
बॉर्डर के सीक्वल ने पहले ही दिन शानदार कमाई की. मेकर्स के अनुसार, बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये आंकड़े पिछले साल रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा (31 करोड़ रुपये) और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर (28 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों को पार कर गई. इसी के साथ बॉर्डर 2 इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है.
शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने दूसरे दिन लगभग 40.59 करोड़ रुपये कमाए है. इसके साथ, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कुल कलेक्शन 72.69 करोड़ रुपये हो गया है. यह बढ़ता हुआ ट्रेंड बताता है कि फिल्म को छुट्टियों के मौसम और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, खासकर फैमिली ऑडियंस और वॉर ड्रामा के फैंस के बीच. उम्मीद है कि यह फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
ओपनिंग डे के बाद बॉर्डर 2 दूसरे दिन भी धुरंधर को पछाड़ दिया. इसके अलावा इसने सलमान खान ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान को भी पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर ने रिलीज के दूसरे 32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि टाइगर जिंदा है ने पहले शनिवार को 35.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
अनुराग सिंह की निर्देशित, बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म युद्ध के दौरान भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के मिले-जुले प्रयासों पर केंद्रित है. कलाकारों की पूरी टीम की कहानी में जान डालने और इमोशनल पल लाने के लिए तारीफ की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.