‘बॉर्डर 2’ के साथ ‘मर्दानी 3’ ने भी दिखाया खूब दम


रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हो गई है। इसके सामने सनी देओल की बॉर्डर 2 जैसी बड़ी चुनौती थी, जो पहले से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बॉर्डर 2 की वजह से मर्दानी 3 को स्क्रीन कम मिलीं और दर्शकों की संख्या पर भी थोड़ा असर पड़ा, इसके बावजूद रानी की फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। रानी के दमदार अभिनय से सजी मर्दानी 3 ने पहले दिन कितने कमाए, आइए जानते हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक, मर्दानी 3 ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला है। इस फिल्म ने साल 2014 में आई मर्दानी (3.46 करोड़) के पहले दिन के कारोबार को पीछे छोड़ दिया है, वहीं ये मर्दानी 2 (3.80 करोड़) के पहले दिन की कमाई के बिल्कुल बराबर रही है। इसी के साथ मर्दानी 3 अब रानी के करियर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। मर्दानी ने मानव तस्करी की काली सच्चाई को उजागर किया था। मर्दानी 2 में एक क्रूर अपराधी की परेशान करने वाली मानसिकता पर फोकस किया गया था। मर्दानी 3 यानी तीसरी किस्त में भी समाज की एक और कड़वी सच्चाई को बड़ी बेबाकी से दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.