प्रयागराज। श्री बांके बिहारी परिवार एवं श्री श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य, भक्तिमय कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण में निकली यह कलश यात्रा चौधरी गार्डन, गेट नंबर–2 से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होती हुई पुनः चौधरी गार्डन, गेट नंबर–2 पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के सफल समापन के साथ ही आज से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
कलश यात्रा में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, डॉक्टर बी बी अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष गोयल, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रमय मित्तल, आशीष गोयल, अर्पित अग्रवाल, अजीत बंसल, राजन टंडन, विवेक अग्रवाल, मनोज टंडन, अमल सेठ, अंकुर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी सहभागिता रही।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल, महामंत्री नंदिता अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निधि बंसल, रूपाली गोयल, आकांक्षा अग्रवाल, रीनू मित्तल, श्रुति अग्रवाल, माया अग्रवाल, प्रिया गोयल, मोहिनी अग्रवाल, नीलम टंडन, ज्योति मेहरोत्रा, अमल, रश्मि पुरवार, श्वेता पुरवार, मनीषा सेठ एवं नीतू मेहरोत्रा की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।
श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कथा व्यास पद्महस्ता भारती के श्रीमुख से 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक कराया जाएगा। कथा के दौरान भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं जीवन दर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विवेचन किया जाएगा। यह जानकारी श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने दी है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper