भक्ति ही नारायण के भव सागर का द्वार- अनिरुद्ध जी महाराज..

प्रयागराज। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल के द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में 

प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉ अनिरुद्ध जी महाराज ने भक्तों को पंचम दिवस की श्री भक्त माल कथा का  रस प्रवाह करते हुए कहा कि 

भक्ति ही नारायण के भवसागर का द्वार है। जिसके पथ पर चल कर संतो ने नारायण के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भक्त माल की कथा भक्ति की चेतना का अमृत का सागर है।

आज कि कथा में भगवान के भक्त भक्तराज पन्ना, श्री सेन,  कबीरदास, सूरदास, चैतन्य महाप्रभु जी की भक्ति के चरित्र पर दर्शन डाला गया। कथा के मुख्य यजमान अजय जायसवाल रह।

कथा में आए सभी अतिथियों को मिशन के संरक्षक कुमार नारायण और कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल ने राधा रानी की तस्वीर देकर स्वागत किया।

इस अवसर ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, अधिवक्ता उदय शंकर तिवारी, थाना प्रभारी अरुण सिंह, अभिषेक ठाकुर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दिनेश सिंह,  व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी,  उमेश चंद्र केसरवानी, प्रखर श्रीवास्तव पार्षद कुसुम लता गुप्ता ने आरती की। 

कथा का संचालन राजेश केसरवानी ने किया। कथा में प्यारेलाल जायसवाल, शिवबाबू त्रिपाठी, अजय जायसवाल, सुशील जैन, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव गणेश गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, अजय अग्रहरि आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.